खेल

IPL में मुंबई Vs चेन्नई:टॉस थोड़ी देर में, धोनी वापसी कर सकते हैं; MI ने CSK को 22 मैच हराए

IPL का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। गुरुवार को टॉस वानखेड़े स्टेडियम में कुछ देर बाद होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है। वह इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं।

मुंबई के रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से 2 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर है।

CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे

IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button