खेल
IPL- मुंबई ने पंजाब को 196 रन का टारगेट दिया:प्रियांश आर्या 15 रन बनाकर आउट, गजनफर ने कैच कराया

मुंबई इंडियंस ने IPL के 24वें मैच में पंजाब किंग्स को 196 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 112 और नमन धीर ने 50 रन बनाए। पंजाब से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके।
पंजाब ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। टीम से प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिच पर हैं। अल्लाह गजनफर ने तीसरे ओवर में प्रियांश आर्या को कैच कराया, उन्होंने 15 रन बनाए।



