मनोरंजन

भूत बंगला प्रमोट करने में हुई अक्षय कुमार की किरकिरी:नागिन 7 में की शूटिंग में टेली प्रॉम्पटर से डायलॉग पढ़ते दिखे, वीडियो वायरल; जमकर हुए ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। एक्टर फिल्म प्रमोट करने के लिए एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी शो नागिन 7 में कैमियो करते दिखे। हालांकि अब शो से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार टेली प्रॉम्पटर की मदद से डायलॉग पढ़ते नजर आ रहे हैं।

नागिन 7 के वीकेंड में टेलीकास्ट किए गए एपिसोड में अक्षय कुमार ने नाग गुरू के रूम में कैमियो किया। एपिसोड में वो नागिन बनीं एक्ट्रेस प्रियंका चहर को ड्रैगन यमन से लड़ने का सुझाव दे रहे हैं।

अब एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्लिप में साफ देखा जा रहा है कि अक्षय कुमार अपने डायलॉग्स याद किए बिना ही टेली प्रॉम्पटर से पढ़ रहे हैं। उनकी आंखें प्रॉम्पटर के शब्दों को फॉलो करती हुई साफ दिखाई दीं।

वीडियो सामने आने के बाद अक्षय को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 30 साल के करियर के बाद भी अगर 60 साल का एक्टर डायलॉग याद न रखे, तो कुछ लोगों को यह अजीब या शर्मनाक लग सकता है। हालांकि, कई कलाकार काम की स्पीड और प्रैक्टिकल कारणों की वजह से टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल करते हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा है, इस तरह आप एक साल में 4 फिल्में करते हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसे एकता कपूर ने अक्षय कुमार के साथ को-प्रोड्यूस किया है। यही वजह है कि एक्टर एकता के टेलीविजन शो में फिल्म प्रमोट करने पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button