खेल

IPL- 6 ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 60/1:कोहली और पडिक्कल में फिफ्टी पार्टनरशिप, सॉल्ट आउट; लखनऊ ने 147 रन का टारगेट दिया

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL-19 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 147 रन का टारगेट दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। फिल सॉल्ट (7 रन) को प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। पहले ओवर में कोहली रनआउट होने से बच गए।

ओपनर मिचेल मार्श ने 40, मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन की पारी खेली। रसिख सलाम ने 4 विकेट झटके। जबकि भुवनेश्वर कुमार को 3 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट झटके। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

प्रिंस यादव ने सॉल्ट को बोल्ड किया

दूसरे ओवर में बेंगलुरु ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर फिल सॉल्ट 7 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंस यादव की लेंथ बॉल नीचे रही। जिसे सॉल्ट समझ नहीं पाए। पुल करने की कोशिश में गेंद उनके बल्ले के निचले किनारे को चकमा देती हुई। सीधे स्टंप्स में जा लगी।

विराट रनआउट होने से बचे, ओवर से 6 रन आए

पहले ओवर की आखिरी बॉल पर विराट कोहली रन आउट होने से बच गए। विराट ने कवर प्वाइंट की दिशा में हल्का सा शॉट खेला और दौड़ने के लिए निकल पड़े, लेकिन सॉल्ट तैयार नहीं थे। दिग्वेश राठी तेजी से दौड़ते हुए एक हाथ से गेंद उठाने पहुंचे, लेकिन उसे ठीक से पकड़ नहीं सके। इस तरह रन आउट का एक मौका हाथ से निकल गया।विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। वे पहली बार इस रोल में नजर आए हैं। कोहली को सुयश शर्मा की जगह मैदान पर ला गया।

Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button