विदेश

ईरान से जुड़े हंदाला हैकर ग्रुप ने दावा-पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक:ईरानी हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की

ईरान से जुड़े हंदाला हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इजराइली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी के फोन और दूसरे डिवाइस हैक किए थे।

हैकर ग्रुप का कहना है कि वह कई सालों से चुपचाप उनके सिस्टम में घुसा था। इस दौरान उसने हजारों फोटो और वीडियो इकट्ठा किए। उसे इजराइल की सीक्रेट मीटिंग, सेना के ठिकाने और कई अहम अंदरूनी जानकारी मिलती रहीं।

ग्रुप ने कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं। इनमें हलेवी अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर जाते, मीटिंग करते और अधिकारियों से बात करते दिखते हैं। कुछ तस्वीरें उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हैं, जिनमें परिवार की फोटो और पहचान पत्र जैसी चीजें शामिल हैं।

इन लीक में कुछ ऐसी मुलाकातें सामने आई हैं जिनके बारे में पहले सार्वजनिक जानकारी नहीं थी, जैसे जॉर्डन और कतर में हुई बैठकें। हालांकि, अभी तक इस मामले पर इजराइली सेना और हलेवी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हर्जी हलेवी खाड़ी देश के नेताओं के साथ मीटिंग करते हुए।

ईरान जंग से जुड़े आज के पांच बड़े अपडेट्स..

  1. अमेरिका का सख्त रुख- अमेरिका ने कहा है कि अभी हमले रोके हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर से हमला कर सकते हैं।
  2. ईरान को भारी नुकसान- अमेरिका के मुताबिक, ईरान के सैन्य ठिकानों पर हजारों हमले हुए और उसे कई साल पीछे धकेल दिया गया।
  3. सीजफायर पर कन्फ्यूजन- लेबनान ने पाकिस्तान से पूछा है कि वो सीजफायर में शामिल है या नहीं इसकी पुष्टि की जाए।
  4. ईरान का आरोप- ईरान ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ दी हैं, इसलिए अब भरोसा करना मुश्किल है।
  5. होर्मुज स्ट्रेट में खतरा- ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बिछी बारूदी सुरंगों से बचने के लिए जहाजों को नया रास्ता बताया है।

लेबनान में इजराइली हमलों से एक दिन में 254 मौतें

इजराइली सेना ने बुधवार को लेबनान में सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 1,165 लोग घायल हुए। इसके बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button