मध्य प्रदेश

मंदसौर में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी हुई;युवक को चाकू से गोदा, आंतें बाहर निकलीं:मंदसौर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; एक महीने से चल रहा था विवाद

मंदसौर में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी हुई। नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंतें तक बाहर निकल गईं। इलाज के दौरान सोमवार सुबह अरुण की मौत हो गई।

अरुण को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे, जिससे हालत चिंताजनक थी। उसे बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इलाके में लगे सीसीटीवी में आरोपी भागते दिखे।

हमले के दौरान अरुण की पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं।

दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच, वीडियो मिला

सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस बल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार घटना के समय चार लोग मौजूद थे। इनमें रोहित भाटी और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद जिला चिकित्सालय में भीड़ जुटी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

रविवार रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले विवाद हुआ था। रविवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो विवाद हिंसक हो गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, जांच में सामने आया कि युवराज माली और रोहित भाटी ने अरुण पर चाकू से हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button