विदेश

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का दावा -80% लोग समलैंगिक हैं, समाज के कारण अपनी पहचान छिपाते

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया कि ‘पाकिस्तान में 80% लोग समलैंगिक और बाकी बाइसेक्शुअल हैं।’

यह बयान उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

बलोच ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान में लोगों की असली सेक्सुअल पहचान अक्सर छिपी रहती है। उनके मुताबिक, यह एक ‘ओपन सीक्रेट’ है। लेकिन उन्होंने कहा कि समाज, धर्म और परिवार के दबाव की वजह से लोग अपनी पहचान छिपाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय को अक्सर भीख मांगने, डांस या सेक्स वर्क जैसे सीमित कामों तक धकेल दिया जाता है।’अपना निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन में जेंडर एक्सप्रेशन को लेकर हिंसा और दबाव झेलना पड़ा। एक्टिविज्म के दौरान भी उन्हें हमलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा और अब वे विदेश में रह रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button