जोधपुरताजा खबर

खैरथल-तिजारा जिले में गेहूं निकालते समय एक युवक थ्रेसर में चला गया;:मशीन को खोलकर बाहर निकाले शव के टुकड़े, हादसा देखकर भाई बेहोश हुआ

खैरथल-तिजारा जिले में गेहूं निकालते समय एक युवक थ्रेसर में चला गया। इस दौरान युवक के घुटनों से नीचे का हिस्सा थ्रेसर से बाहर रहा। घटना जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के मातोरा के पास चकोलिया की ढाणी की है।

आसपास के लोगों ने बंद किया थ्रेसर ततारपुर थाना एसएचओ महावीर सिंह शेखावत ने बताया- गुरुवार रात 8:30 बजे चकोलिया की ढाणी निवासी सचिन यादव के खेत पर गेहूं निकाला जा रहा था। सचिन ने मुकेश जाट की थ्रेसर मशीन को किराए पर बुलाई थी।इस दौरान मातोरा निवासी सरीफ (30) और उसका भाई जमशेद पुत्र ईशाक खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे थे। सरीफ मशीन में गेहूं की पुली डाल रहा था। अचानक सरीफ का हाथ मशीन में आ गया। इस दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला और कुछ ही सेकेंड में उसका आधे से ज्यादा शरीर मशीन के अंदर चला गया। मशीन के पास मौजूद लोगों ने फौरन थ्रेसर को बंद किया।

युवक के घुटनों से ऊपर का हिस्सा मशीन में चला गया।

 

मशीन खोलकर निकाला शव घटना की सूचना के बाद ततारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन खोलकर शव को बाहर निकाला। मशीन के अंदर सरीफ के शरीर के केवल टुकड़े बचे थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button