ताजा खबरमध्य प्रदेश

विधायक टी. राजा बोले- MP में नहीं बनेगी भगवाधारी सरकार:जबलपुर में कहा- तेजी से बढ़ा धर्मांतरण, यूपी की तर्ज पर काम करें मोहन भैया

तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार फिर जीत पाएगी।

राजा ने कहा- हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। फिर भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह बात जबलपुर में मंगलवार को कही, जहां वे हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने नौदरा ब्रिज चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा- आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। घर में घुसकर मारने की आज जरूरत आन पड़ी है। हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है।

आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लड़ना होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की, तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी।

गोशामहल से विधायक टी. राजा ने कहा- आज घर में घुसकर मारने की जरूरत आन पड़ी है।

धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा

विधायक टी. राजा ने कहा- मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है, लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही है, उससे वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है।

आज जितने भी गदाधारी हैं, चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं, जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं।टी. राजा जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल हुए। सभा को संबोधित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button