उत्तर प्रदेश

युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल ले जाते समय मौत:सीवान में घात लगाए अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

सीवान में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान जहां अधिकारियों के साथ रणनीति बनाने में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शुक्रवार शाम हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि हत्या के पीछे अवैध शराब के धंधे को लेकर पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच की बात कह रही है।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस।

पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़ें…

फिरोज दो साथियों के साथ बाइक से जा रहे था बाजार

मिली जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मिश्रौली गांव निवासी मो. आलीम अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी अपने दो साथियों सोनू साह और एक अन्य युवक के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तीनों मिश्रौली गांव के एक बगीचे के पास कुछ देर के लिए रुके थे। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फिरोज अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली मारने के बाद घसीटा,साथी जान बचाकर भागा

अचानक हुई गोलाबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलियों की बौछार के बीच सोनू साह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गया, जबकि फिरोज अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने गोली मारने के बाद उसे घसीटा भी, जिसके निशान उसके पैरों की उंगलियों पर साफ दिखाई दे रहे थे।

घटना के बाद गांव में शोक व आक्रोश का माहौल

घटना के बाद घायल फिरोज अंसारी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल बन गया।

11 मार्च को भी की थी फायरिंग, पुरानी रंजिश का मामला

मृतक के साथ मौजूद सोनू साह ने बताया कि 11 मार्च को भी हमलावरों ने फिरोज अंसारी पर फायरिंग की थी, लेकिन उस समय वह बाल-बाल बच गया था। उसके अनुसार हमलावर आसपास के ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।

डॉक्टर बोले- एक्सरे और पोस्टमार्टम के बाद होगा स्पष्ट

ऑन ड्यूटी डॉक्टर रजनीकांत तिवारी ने बताया कि एक सर और एक पेट में गोली लगी है हालांकि की कितनी गोली और कहा गोली लगी है । वो एक्सरे और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

एसपी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

इधर, इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम मीटिंग से ही हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह के साथ नगर थाना और मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सदर अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पुराने विवाद की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button