मध्य प्रदेश

डंपर ने मासूम को कुचला…मां ने हाथ से समेटे टुकड़े:स्कूल की दीवार पर खून के छींटे; परिवार ने सड़क पर लगे ब्लड को धोया

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बच्ची के खून के छींटे स्कूल की दीवार पर पड़े हैं। बच्ची की डेडबॉडी सड़क पर चिपक गई थी। मां और परिजन ने टुकड़ों को हाथों से समेटकर पॉलीथीन में डाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृत बच्ची की पहचान आकृति यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम बम्होरी की रहने वाली थी। वह आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

अपनी मां का हाथ पकड़कर चल रही थी आकृति

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक बजे आंगनवाड़ी सहायिका श्रृष्टि यादव बच्चों को केंद्र से छोड़कर घर की ओर जा रही थीं। उनके साथ गोद में एक छोटा बच्चा था, जबकि ढाई वर्षीय आकृति उनका हाथ पकड़कर पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया।

बच्ची के शव उठाने के बाद परिजन पानी और झाड़ू से खून से साफ कर रहे हैं।

सड़क पर खून को धुल रहे परिजन

वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची की डेडबॉडी सड़क किनारे पड़ी है। सड़क पर लोगों की भीड़ है। मां और अन्य परिजन मौके पर हैं। मां चीख-चीखकर रो रही है। वहीं परिजन सड़क पर बच्ची के खून को पानी से धुलते नजर आ रहे हैं।

आकृति की मां श्रृष्टि यादव करीब पांच माह से आंगनवाड़ी सहायिका है, जबकि उसके पिता विष्णु यादव मजदूरी करते हैं। इसके अलावा आकृति की एक छोटी बहन भी है, जो मजह चार महीने की है। हादसे के वक्त उसकी छोटी बहन मां की गोद में थी।

7 किमी पीछा कर टोल प्लाजा पर पकड़ा डंपर

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से डंपर का पीछा किया। करीब 7 किलोमीटर दूर तिंदनी टोल प्लाजा के पास डंपर को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button