मध्य प्रदेश

गुना में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन की मौत, 1 घायल, एक ही बाइक पर सवार थे चारों

गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गुना ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी मुकेश भील अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर खरीदने के लिए गुना जा रहा था। उसके साथ बाइक पर शंकर भील, बाबूलाल और 7 साल का दीपक भी सवार थे। सभी लोग दोपहर करीब 2:30 बजे गांव से गुना के लिए निकले थे।

एक ही बाइक पर सवार थे चारों रास्ते में झा गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर झागर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मुकेश भील (25), शंकर भील (45) और 7 साल के दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल (28) को गंभीर चोटें आने के कारण उसका इलाज जारी है।

हादसे में तीन की मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि हादसे में मृत और घायल सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। मुकेश, शंकर के मामा का बेटा था, जबकि दीपक मुकेश का बेटा था। बाबूलाल और शंकर आपस में भाई हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। झागर चौकी प्रभारी ASI अनिल कदम ने बताया कि चार लोग बाइक से फतेहगढ़ तरफ से गुना जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। शुरुआती तौर पर यह जानकारी आई है कि ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हुई। कंफर्म कर वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button