मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा, सिवनी-बैतूल में ओले गिरने और 10 जिलों में हल्की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान छिंदवाड़ा, सिवनी और दक्षिण-पूर्वी बैतूल में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, खंडवा, सीहोर, रायसेन, इंदौर, अनूपपुर और डिंडौरी में दोपहर के समय हल्की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दक्षिण दमोह, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, मैहर, सीधी और सिंगरौली जिलों में ओले भी गिरे।

पांढुर्णा में हल्की बारिश

पांढुर्णा में मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे मौसम में आए अचानक बदलाव से हल्की बारिश हुई। लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाता निकालना पड़ा। हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ। किसान भास्कर कोरड़े बताते हैं कि इस हल्की बारिश से गेहूं ओर चने समेत संतरे की फसल को फायदा मिला है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं, दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 ट्रफ सक्रिय है। इनके असर से प्रदेश में फरवरी महीने में चौथी बार बारिश का दौर शुरू हुआ है, जो मंगलवार को भी रहेगा। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है।

जबलपुर में सोमवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चली। बूंदाबांदी भी हुई।

दिन में धूप, शाम को बदल गया मौसम

सोमवार को कई जिलों में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट बदली। जबलपुर, रीवा, सीधी में बारिश हुई। वहीं, रात में भी मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, बड़वानी, धार, दतिया, सीधी, खरगोन, सागर और दमोह में भी गरज-चमक और बारिश की स्थिति देखने को मिली।

फरवरी में चार बार बारिश वाला मौसम बता दें कि फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। अब चौथी बार 23 फरवरी को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी जारी रहेगा।

रात में सर्दी से राहत, दिन में पारा लुढ़का बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है, लेकिन रात में पारा बढ़ा हुआ है। रविवार-सोमवार की रात में पचमढ़ी में सबसे कम 11.2 डिग्री, मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री रहा। बड़े 5 शहरों में भी तापमान 12 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया।

MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम…

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button