उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया: हालत नाजुक:दादी के मायके शादी में गई थी; घर से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली

गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली।

परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार तड़के पीपीगंज थानाक्षेत्र की है। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है।

परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। परिजन के मुताबिक, जयमाला के बाद उसे ढूंढ़ने लगे तो वह नहीं मिली। ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला गया तो वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी थी।

शादी समारोह के बाहर सुबह सन्नाटा पसरा रहा।

 

पुलिस ने आरोपी अशोक को अरेस्ट किया है। शादी के दिन ड्रोन रिकॉर्डिंग में बच्ची को लेकर जाते दिखा था।

 

अब पूरा मामला पढ़िए सिद्धार्थनगर की रहने वाली पीड़िता की दादी का मायके गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। दादी के भतीजी की शादी शुक्रवार को थी। इसमें वह अपने दादी के साथ पहुंची थी। दादी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक उनकी पोती गायब हो गई।

परिवार के लोग उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे।

देर रात में शादी समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

सीओ कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने बताया-

QuoteImage

शनिवार तड़के 3 बजे 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button