मध्य प्रदेश

पचमढ़ी-खजुराहो रात में सबसे ठंडे,MP में 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम…बादल छाएंगे:भोपाल-इंदौर समेत 17 शहरों में दिन में गर्मी

मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से ऐसा होगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है, जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। हालांकि, तेज सर्दी नहीं पड़ेगी और न ही घना कोहरा रहेगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ जिलों में हल्के बादल हैं। वहीं, 16 फरवरी से नया सिस्टम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से प्रदेश में बादल रह सकते हैं। इस वजह से दो दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

अब हल्की सर्दी का ही दौर मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की सर्दी का एक और दौर आ सकता है।

इन शहरों में बढ़ा पारा शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा 33.5 डिग्री तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।

रात में ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा ही है। शुक्रवार-शनिवार की रात की बात करें तो कटनी के करौंदी में सबसे कम तापमान 8.9 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, राजगढ़ में 10.6 डिग्री, मंदसौर में 10.7 डिग्री, नौगांव-रीवा में 10.8 डिग्री और उमरिया में पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी में तापमान इससे ज्यादा ही रहा।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 15 फरवरी- कुछ जिलों हल्का कोहरा रहेगा। बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में बादल छा सकते हैं।
  • 16 फरवरी- कुछ ही जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में बादल जरूर छाए रहेंगे।

MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम…

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button