भोपालमध्य प्रदेश

400 पुलिसकर्मियों के साथ भोपाल में काम्बिंग गश्त:ईरानी गिरोह के तीस सहित 408 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ईरानी डेरे सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में कॉम्बिंग गश्त की गई। यह गश्त आने वाले त्यौहारों को देखते हुए की गई। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने में 283 स्थाई वारंटी एवं 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को किया गया है।

सभी गिरफ्तार आरोपी गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ वाहन चोरी, नकब्जनी जैसे केस दर्ज हैं। वहीं जिला बदर 21 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रात लगभग दो बजे भोपाल पुलिस ने इलाके में ‘कॉम्बिंग गश्त’की। इस कार्रवाई में शहर के चुनिंदा पुलिस थाने के प्रभारी शामिल हुए। ईरानी डेरे में 400 पुलिसकर्मियों के साथ गश्त किया गया था। बता दें कि ईरानी डेरे के सदस्यों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान इस गैंग के 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ईरानी गैंग के सरगना राजू ईरानी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईरानी गैंग के सदस्यों पर जालसाजी, चेन स्नेचिंग, गाड़ी चुराने समेत कई अपराधों में लिप्त होने का आरोप हैं।

6 राज्यों में अपराध को अंजाम देते थे गैंग के सदस्य

  • ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था. उस पर चोरी, लूट समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं।
  • भोपाल की अमन कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर 31 दिसंबर 2025 को ईरानी गैंग के कई अपराधियों को पकड़ा था।
  • यहां से लूट के सामान के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे।
  • ईरानी गैंग केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत 6 राज्यों में सक्रिय है।
  • इस गैंग के सदस्य अलग-अलग तरह से अपराधों को अंजाम देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button