जोधपुर

एक हरी मिर्च की कीमत 5 हजार रुपए:मथानिया में MD ड्रग्स और स्मैक की तस्करी; जोधपुर से प्राइवेट बस से हैदराबाद भेजा पार्सल

जोधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस के पार्सल में MD ड्रग्स की पुड़िया मिली है। तस्कर माल लेकर फरार हो गया। मथानिया मिर्च की आड़ में यह तस्करी की जा रही थी।

मिर्च को बीच से फाड़कर सिल्वर फॉयल में नशे को पुड़िया में पैक किया गया था। मामला सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच में जुट गई है।

28 जनवरी का है मामला 28 जनवरी को जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस में किसी व्यक्ति ने मिर्च का पार्सल भेजा था। बस हैदराबाद पहुंचने पर ड्राइवर को शक हुआ। उसने पार्सल खोलकर देखा तो हरी मिर्च थी। ड्राइवर ने मिर्च को काटकर देखा, तब ड्रग्स होने का पता चला। मिर्च के अंदर फॉयल पेपर में छोटे-छोटे एमडी ड्रग्स और स्मैक के टुकड़े भर रखे थे। ड्राइवर ने इसका वीडियो भी बनाया।

इस बीच एक व्यक्ति आया और ड्राइवर से पार्सल देने को कहा। ड्राइवर ने मिर्च में ड्रग्स होने की बात कही तो उसे धमकाकर बोला कि तुझे पार्सल लाने के पैसे मिल गए। इसके बाद वो व्यक्ति पार्सल लेकर चला गया। बस ड्राइवर ने हैदराबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

हैदराबाद पहुंचने के बाद ड्राइवर ने मिर्च के पार्सल को देखा था। मिर्च को काटकर देखा तो फॉयल पेपर के अंदर ड्रग्स मिला।

एनसीबी डायरेक्टर ने जारी किया वीडियो जोधपुर NCB डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने मिर्च में तस्करी का वीडियो जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस तरह के मामले की जानकारी मिलने पर फौरन एनसीबी के हेल्पलाइन और अन्य एजेंसियों को सूचना दें। उन्होंने कहा- हम सबको समाज को नशे से बचाना है। नशे के विरुद्ध युद्ध में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग जागरूक रहें और कोई भी चीज ऐसी संदिग्ध लगे तो एनसीबी को सूचना दें। 1 मिर्च में 4 से 5 हजार की ड्रग्स नशा तस्करों ने मिर्च की साइज के हिसाब से उसमें ड्रग्स की पुड़िया बनाकर छिपाई थी। किसी मिर्च में दो तो किसी में चार-पांच पुड़िया छुपा रखी थी। बाजार में इस नशे की एक पुड़ी की कीमत 1000-1500 रुपए तक बताई जा रही है। ऐसे में एक मिर्च में छिपाई गई ड्रग्स की कीमत चार से पांच हजार हो जाती है।

जोधपुर में बसों में पहले भी सामने आए तस्करी के ये मामले 22 दिसंबर को एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर बस से चार कट्टों में भरा 97.4 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार था। 10 मई को मध्यप्रदेश के नीमच में जोधपुर से गई बस से भारी मात्रा में 8 किलो से ज्यादा अफीम का दूध बरामद कर 5 लोगों को किया गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button