जयपुर

जयपुर में दो कारों में भीषण भिड़ंत:एयरबैग खुलने पर ड्राइवर की बची जान, पुलिस ने यातायात सुचारू कराकर दोनों गाड़ियां जब्त की

जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे दो लग्जरी गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार के पांचों एयरबैग खुल गए और ड्राइवर की जान बच गई। हादसे की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि घटना तिलक मार्ग चौराहे की है। एक किया कार सेंट्रल पार्क की ओर से आ रही थी, जबकि स्कॉर्पियो भवानी सिंह मार्ग की तरफ से बगड़िया भवन की ओर जा रही थी। इस दौरान चौराहे पर दोनों में भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों में भीषण भिड़ंत होने पर किया कार के एयरबैग खुल गए, जिससे ड्राइवर की जान बच गई।स्कॉर्पयो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि किया कार को तुषार नाम का युवक चला रहा था, जबकि स्कॉर्पियो को तेज बहादुर नाम का युवक चला रहा था। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। हादसे की जांच जयपुर साउथ पुलिस को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button