लाइफ स्टाइल

जरूरत की खबर- सूखी खांसी को इग्नोर न करें:हो सकता है बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण, 6 होम रेमिडीज

कई बार सूखी खांसी (बिना बलगम वाली खांसी) की समस्या होती है। सर्दी, जुखाम, कफ नहीं होता, सिर्फ खांसी आती है। गले में लगातार खराश होना, दर्द होना या खांसी के कारण रात में बार-बार नींद टूटना, ये सब ड्राय कफ या सूखी खांसी के लक्षण हैं।

अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर सूखी खांसी लंबे समय तक बनी रहे तो ये किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है। हालांकि समय पर इलाज और सही देखभाल से इसे ठीक किया जा सकता है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • सूखी खांसी क्यों होती है?
  • इसके क्या लक्षण हैं?
  • किस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

सवाल- सूखी खांसी क्या है?

जवाब- ये ऐसी खांसी है, जिसमें बलगम नहीं बनता है। इसमें गले या रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में जलन, खुजली या चुभन महसूस होती है। इसके कारण बार-बार खांसने की इच्छा होती है।

यह आमतौर पर एलर्जी, पोस्ट वायरल इन्फेक्शन, अस्थमा, एसिड रिफ्लक्स, प्रदूषण या हवा में ड्राइनेस के कारण होती है। सूखी खांसी अक्सर रात में या लेटने पर बढ़ जाती है। साथ ही हंसने-बोलने और ठंडी हवा के संपर्क में आने पर भी ये तेज हो जाती है।

सवाल- सूखी खांसी क्यों होती है?

जवाब- सूखी खांसी तब होती है, जब गले या सांस की नली में जलन, ड्राईनेस या सूजन आ जाती है। यह शरीर के भीतर होने वाला एक रिफ्लेक्स प्रोसेस है, जिससे शरीर गले के इरिटेशन को साफ करने की कोशिश करता है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- सूखी खांसी के लक्षण क्या हैं?

जवाब- सूखी खांसी में गले में लगातार जलन बनी रहती है। इसके लक्षण धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं, जो डेली लाइफ को प्रभावित करते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button