उत्तर प्रदेश

योगी बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश:AI वीडियो से कांग्रेस ने गुमराह किया, इसलिए मुझे आना पड़ा; मणिकर्णिका विवाद पर भड़के

काशी में मणिकर्णिका घाट पर बवाल को लेकर सीएम योगी शनिवार को कांग्रेस पर जमकर भड़के। रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़े जाने के आरोपों पर कहा- काशी को बदनाम करने की साजिश हुई, इसलिए मुझे खुद यहां आना पड़ा। साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए।

सीएम ने कहा-

QuoteImage

मंदिर तोड़े गए हैं, इससे ज्यादा बड़ा झूठ नहीं हो सकता। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है। जब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा, तब प्रतिमा नई तरह से दिखेगी। कांग्रेस मंदिर तोड़ने के AI ‌वीडियो से जनता को गुमराह कर रही, यह अपराध है।

QuoteImage

सीएम ने कहा- अहिल्याबाई का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। इनके नेताओं की टिप्पणी पर हंसी और दया आती है। ये वैसा ही है, जैसे 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। मैं AI से तस्वीर बनाने वालों को चेतावनी देता हूं, इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

दरअसल, 10 जनवरी को इंदौर के होल्कर ट्रस्ट ने दावा किया था कि मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ दी गई। कई धार्मिक प्रतीकों को भी नुकसान हुआ। कुछ मूर्तियां टूटकर मलबे में दब गईं। इसके बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, DM ने इन्हें AI जनरेटेड करार दिया था। कहा था- जो मूर्तियां हैं, उन्हें संरक्षित किया गया है।

तस्वीरें सामने आने पर सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला था। फिलहाल, मणिकर्णिका घाट पर काम अभी रुका है।

मूर्तियों की ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन डीएम ने इन्हें AI जनरेटेड करार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button