अयोध्याआगराउत्तर प्रदेश

कानपुर में धूप निकली तो अजगर सेंकने निकला:यूपी में पाकिस्तान से आ रहीं बफीर्ली हवाएं, पारा 4.1°C पहुंचा

यूपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा से कंपकंपी छूट रही है। गोरखपुर, जौनपुर, बस्ती समेत 20 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसा महसूस करा रही हैं। सड़कों पर 10 मीटर तक दिखाई नहीं पड़ रहा है।

ठंड इतनी है कि बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां का पारा 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बहराइच 4.6°C, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ 5.8°C, बरेली 5.9°C रहा।

गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 5 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइटें लेट पहुंचीं।

इधर, कानपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें अजगर धूप सेंकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा-

QuoteImage

उत्तर पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर ऊंचाई पर चल रही पश्चिमी हवाओं में भी दिख रहा है। ये हवाएं यूपी तक पहुंच रही हैं। इसके चलते मौसम में और बदलाव हो सकता है। 12 जनवरी से तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और शाम ज्यादा ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस होगी।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए-

रविवार सुबह गोरखपुर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 10 मीटर रही।

गोरखपुर में ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी है। लोग अलाव के पास बैठे दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button