जयपुर

गहलोत बोले- बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब दें अमित शाह:आप कन्हैयालाल मामले में भ्रम फैलाने के चैंपियन थे, न्याय कब मिलेगा?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर मर्डर केस में अब तक न्याय नहीं मिलने और राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

गहलोत ने एक्स पर लिखा- गृह मंत्री अमित शाह से अपेक्षा है कि वे आज अपनी ‘राजनीतिक चुप्पी’ तोड़ेंगे और बताएंगे कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय कब मिलेगा? आपके गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने घटना की रात ही यह केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था, पर NIA के पास ये केस होने के बावजूद अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है? उनका परिवार अभी तक न्याय के लिए क्यों भटक रहा है।

आप भ्रम फैलाने के चैंपियन थे

गहलोत ने आगे लिखा- आप तो चुनाव में 5 लाख बनाम 50 लाख का असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन थे। कन्हैयालाल के परिवार ने आपके झूठ को एक्सपोज कर बता दिया है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी मिली थी।

राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो चुका, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब दीजिए

गहलोत ने लिखा- आज राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। रंगदारी, रेप और माफियाराज से जनता त्रस्त है। बजरी माफिया रोज हत्याएं कर रहा है। हद तो तब हो गई जब दूसरे राज्यों की पुलिस यहां आकर एक्शन करती है। मुख्यमंत्री जी कहते हैं राजस्थान पुलिस को जानकारी ही नहीं है। गृह मंत्री जी, भाषणों से परे हटकर राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button