अयोध्याउत्तर प्रदेश

https://starindianews.live/?p=3561

अयोध्या में शनिवार को दिनदहाड़े 17 साल की नाबालिग किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी का शव झाड़ियों के बीच रेलवे लाइन किनारे नाले में पड़ा था। शव देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शव को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे, जबकि दुपट्टा शव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। गले के पास भी निशान पाए गए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि पहले किशोरी के साथ जबरदस्ती की गई और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के किनारे हुई।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

घर से लकड़ी लाने के लिए गई थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे किशोरी अपने घर से लकड़ी लाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में वारदात को अंजाम दिया गया। किशोरी के पिता कचहरी में मुंशी का काम करते हैं। इसके अलावा सुबह-शाम एक होटल में खाना भी बनाते हैं।किशोरी के पिता ने बताया- कचहरी से मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो बेटी का शव आपत्तिजनक हालत में मिला।

किशोरी के पिता बोले- कचहरी में हमें बेटी की हत्या की सूचना मिली किशोरी के पिता ने बताया- मेरी पांच बेटियां हैं। हमें कचहरी में ही सूचना मिली कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो बेटी का शव आपत्तिजनक हालत में मिला।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया-शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button