राजस्थान

पाकिस्तान सीमा पर ‘बॉर्डर-2’ की टीम करेगी हथियारों की पूजा:BSF जवानों के बीच ‘घर कब आओगे’ गाना करेंगे लॉन्च; वरुण धवन, सोनू निगम जैसलमेर पहुंचे

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ BSF जवानों के बीच आज शाम लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए अभिनेता वरुण धवन, अहान शेट्‌टी, सिंगर सोनू निगम और निर्माता भूषण कुमार जैसलमेर पहुंच गए हैं।

तनोट माता मंदिर के सामने एम्फीथिएटर में सनी देओल, सोनू निगम, वरुण धवन और अहान शेट्‌टी गाने पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन और गीतकार मनोज मुंतशिर भी मौजूद रहेंगे।

अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम तनोट माता मंदिर में दर्शन करने भी जाएगी। यहां वे तनोट माता की आरती में शामिल होंगे और हथियारों की पूजा भी करेंगे।

फोटो जैसलमेर एयरपोर्ट की है। वरुण धवन, सोनू निगम, भूषण कुमार, निधि दत्ता और अहान शेट्टी आज सुबह जैसलमेर पहुंचे।

तनोट माता से जुड़ी सनी देओल की आस्था सनी देओल का तनोट माता से जुड़ाव नया नहीं है। साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले भी सनी देओल जैसलमेर आए थे। तनोट माता की आरती में शामिल होकर फिल्म की सफलता की मन्नत मांगी थी। ‘गदर 2’ ने देश में 500 कराेड़ से ज्यादा का कारोबार किया और कई रिकॉर्ड बनाए।

सनी देओल का मानना है कि तनोट माता की कृपा से उनके करियर को नई दिशा मिली। उनके इसी विश्वास के चलते ‘बॉर्डर 2’ जैसी महत्वाकांक्षी फिल्म के गाने को किसी सिनेमाघर, स्टूडियो या होटल के बजाय उसी पावन भूमि से लाॅन्च करने का निर्णय लिया, जहां देश की रक्षा करने वाले जवान तैनात रहते हैं। तनोट माता का मंदिर शौर्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

सोल्जर्स के परिवारों की भावनाओं को दर्शाता ‘घर कब आओगे’ ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ केवल फिल्मी सॉन्ग नहीं है, बल्कि उन परिवारों की भावना को दर्शाता है, जिनके बेटे, पति या पिता देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं। इस गाने के माध्यम से फिल्म में देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव को सामने लाने की कोशिश की गई है। इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है।

सोनू निगम इससे पहले साल 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में ‘संदेशे आते हैं’ जैसे गाने को आवाज दे चुके हैं। अब उन्होंने इसके सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ नए अंदाज में गाया है। यह गाना फिल्म की भावनात्मक कड़ी को और मजबूत करता है।

तनोट माता मंदिर के सामने बने एम्फीथिएटर में इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने इसे एक ‘सिनेमाई इवेंट’ से ज्यादा एक ‘सैनिक सम्मान समारोह’ का रूप दिया है।

सनी का BSF के जवानों से जुड़ाव सनी देओल पिछले साल अप्रेल में फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन के दौरान तनोट माता मंदिर आए थे। यहां उन्होंने BSF के जवानों के साथ ‘गदर’ के गानों पर डांस किया और उनके साथ लंगर में खाना खाया।

मंदिर के पुजारियों और वहां तैनात जवानों का कहना है- सनी देओल यहां एक सुपरस्टार की तरह नहीं, बल्कि एक श्रद्धावान भक्त की तरह आते हैं। वे घंटों मंदिर के संग्रहालय में बिताते हैं, जहां 1971 के युद्ध की निशानियां रखी हैं। इसी जुड़ाव ने उनके भीतर के ‘बॉर्डर’ के किरदार ‘मेजर कुलदीप सिंह’ को आज भी जिंदा रखा है।

भारत-पाक बॉर्डर पर ‘जाट’ और ‘गदर 2’ के प्रमोशन के समय की PHOTOS..

9 अप्रेल 2025 को फिल्म 'जाट' के प्रमोशन के दौरान जवानों के संग डांस करते अभिनेता सनी देओल।

अप्रैल 2025 में 'जाट' मूवी के प्रमोशन के दौरान सनी देओल तनोट माता मंदिर भी आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button