उत्तर प्रदेश

निशांत हत्याकांड- सड़क पर शव रखकर हंगामा, VIDEO:कुशीनगर में मां बोली- पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे या हमें गोली मार दे

यूपी के कुशीनगर में निशांत सिंह की हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश के चलते आरोपी फैजल और नौशाद ने दिन दहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने निशांत के दोस्त पर भी हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे शव निशांत के गांव जुडवानिया पहुंचा। लाश के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।

परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर बैठ गए। निशांत की मां ने कहा- जैसे मेरे बेटे की हत्या हुई है, वैसे ही आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घरों पर बुलडोजर चले। अगर पुलिस प्रशासन यह नहीं कर पा रहा तो हम लोगों को गोली मार दे।

मौके पर तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। विरोध में बाजार बंद है। पुलिस परिजनों को मनाने का प्रयास कर रही है। पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र का है।

पहले 3 तस्वीरें देख लीजिए…

निशांत के गांव के लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों का फोर्स और पीएसी तैनात है।

पहले 5 पॉइंट में पूरा मामला समझ लीजिए…

  • निशांत के परिवार के ज्योतिष कुमार ने बताया- निशांत बुधवार को खेत के लिए खाद लेने कसया जा रहा था। उसने अपने दोस्त को बताया तो उसने भी उसके साथ चलने को कहा। दोस्त ने कहा कि उसे बाजार से नए जूते खरीदने थे।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामला बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का है। निशांत और कुंदन बाइक से जा रहे थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रास्ते में खड़े फैजल और नौशाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दोनों को रोका। उन्होंने कुंदन से मारपीट शुरू कर दी।
  • जब निशांत ने बीच-बचाव किया तो एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गले और पेट में कई वार किए। निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में निशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • मामले की सूचना लगते ही घर और गांव में हड़कंप मच गया। सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया। परिवार वाले आरोपियों के एनकाउंटर तक आगे कोई कार्रवाई न करने देने की बात पर अड़ गए।
  • किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर रात पुलिस ने एक आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

अब जानिए परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन क्यों किया…

शव पहुंचते ही सड़क जाम कर हंगामा: गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह का शव गांव पहुंचा। परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर नैका छपरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

अंतिम संस्कार से इनकार, DM को बुलाने पर अड़े: अंतिम संस्कार से इनकार कर आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करने लगे। साथ ही फरार फैजल के एनकाउंटर की मांग करने लगे। अब भी सैकड़ों लोग चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया –

QuoteImage

परिजनों की तहरीर पर बुधवार रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश की जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए परिवार को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

QuoteImage

निशांत का सीने और गले के साथ सिर पर भी चोट के निशान मिले थे।
निशांत के बारे में भी जान लीजिए… परिजनों ने बताया- मृतक निशांत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनके पिता संतोष सिंह किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं। निशांत 12वीं की पढ़ाई के बाद सेना और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button