उत्तर प्रदेशताजा खबर

लखनऊ के हनुमंत धाम में भारी भीड़, सड़कें चोक:दंडवत करते चित्रकूट के लिए निकले महंत, सिकंदरबाग-केडी सिंह रोड जाम

 

नए साल की शुरुआत लखनऊवाले अपने-अपने तरीकों से कर रहे हैं। मंदिरों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। हजरतगंज स्थित हनुमंत धाम मंदिर के सामने 1 किलोमीटर की लाइन लगी है। धाम के महंत बृजेश महाराज का 11 महीने का कठोर व्रत पूरा हो गया। वह चित्रकूट के लिए दंडवत करते निकल पड़े हैं।

मंदिरों में पहुंचे भक्तों में से किसी ने कहा- प्रभु के आशीर्वाद से नया साल शुरू करेंगे तो कोई बोला कि रिजोल्यूशन एक दिन का नहीं है। रोज वही काम करते हुए खुद को बेटर करते जाना है। पार्क, होटल, लाउंज में भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन जारी है।

आईआईएम रोड पर बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भी लोग पहुंच रहे हैं। चिड़ियाघर में लोगो का जमावड़ा है। इसके साथ ही ऐतिहासिक इमारतों छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमाम बाड़ा, रूमी गेट, पिक्चर गैलरी घंटाघर पर भी भीड़ है। फूल-गुलदस्तों की दुकानों पर भी कतारें हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात के तौर पर मुख्य सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग तय कर दी हैं। अगर आप मंदिर जा रहे हैं या कोई पार्क। गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी कीजिए, नहीं तो चालान कट जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता के बीच सिकंदरबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक भारी जाम लग गया है। इसको देखते हुए सिकंदराबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। बैरिकेडिंग करके नो वेहिकल जोन बना दिया गया है।

तस्वीरें देखिए…

गोशालेश्वर हनुमंत धाम के बृजेश महाराज दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल संकल्प लिया था। 11 महीने में आज उनका व्रत पूरा हो रहा है।

हनुमंत धाम के सामने 1 किलोमीटर की लाइन लगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button