उत्तर प्रदेश

‘रेस्टोरेंट में 6 मुस्लिम लड़के, 5 हिंदू लड़कियां थीं’:बरेली में मुस्लिम छात्रों को पीटने वाला बोला- मैंने कुछ गलत नहीं किया

बरेली में मुस्लिम छात्रों को पीटने वाला बजरंग दल का पूर्व नेता ऋषभ ठाकुर वीडियो जारी कर सफाई दी है। उसने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, योगीजी को एक्शन लेना चाहिए। इसके अलावा, उसकी REEL भी सामने आई है।

इसके बैकग्राउंड में पुलिस को धमकाने वाला गाना बज रहा है, ‘पुलिस का दिमाग खराब हो गया, जिन्होंने हमसे पंगा लिया, उनका पता नहीं लगा।’ इसमें एक युवक ऋषभ को माला पहना रहा है। इस दौरान वह हंसते हुए फोटो भी खिंचवा रहा।

दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 27 दिसंबर की रात ऋषभ ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया था। यहां नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। इनमें कुछ मुस्लिम स्टूडेंट भी थे।

कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मुस्लिम लड़कों को जमकर पीटा था। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, जय भवानी और नम: पार्वती पतये, हर हर महादेव के नारे लगाए थे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया था। हालांकि, ऋषभ मौके से भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना की 3 तस्वीरें देखिए…

सफेद कपड़े में दिख रही लड़की का बर्थडे था। उसने रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी में छात्रों के साथ मारपीट की।

ऋषभ ठाकुर बोला- मैं निर्दोष हूं पुलिस का शिकंजा कसते देखकर ऋषभ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 48 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। कहा- सोशल मीडिया पर मैंने कई वीडियो देखे। जिसमें मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। घटना जैसी बताई जा रही है, वैसी है ही नहीं।

मामला लव जिहाद का है। मैं हिंदू के लिए लड़ रहा हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया। लड़की के बर्थडे के लिए मुसलमान लड़के ने कैफे बुक किया था। वहां पर उसने अपने 6 मुस्लिम साथियों को भी बुला रखा था। लड़की के साथ 4 हिंदू लड़कियां और थीं।

पूछताछ के दौरान बदतमीजी करने पर थप्पड़ जड़ दिए तो क्या गलत किया। मेरे पिता को कल रात से ही थाने में बैठा रखा है। पुलिस ने बिना सच जाने मेरे 6 साथियों को जेल भेज दिया। अगर किसी को सबूत चाहिए तो मैं तैयार हूं।

वीडियो और फोटो सब मुहैया करा दूंगा। इतने सारे हिंदू संगठन हैं, जो धर्मांतरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैं भी वही कर रहा हूं। मैं सीएम से अपील करूंगा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराए। जो भी दोषी हो उसे सजा मिले।

4 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम

  • 27 दिसंबर को शिवांगी अपने दोस्तों के साथ दोपहर 1 बजे राजेंद्र नगर के दी डेन कैफे एंड रेस्टोरेंट पहुंची। उसके साथ उसके 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। जिनमें दो मुस्लिम लड़के शान और वाकिफ थे। इसी दौरान 2 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ नेता ऋषभ भी था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी कि कैफे में लव जिहाद चल रहा है।
  • पुलिस के पहुंचने से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता कैफे में घुस गए। एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा और उसके साथियों से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने उससे कहा कि वह शांत हो जाए। लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं हुई। इस पर पुलिस ने उसकी नोक-झोंक हुई। पुलिस ने उसका फोन छीनकर की कोशिश की। तब जाकर वह सोफे पर बैठी।
  • पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। उसके बाद छात्रा के दो मुस्लिम साथियों और बजरंग दल के नेता ऋषभ के 6 साथियों को पकड़ लिया। इसी दौरान ऋषभ वहां से भाग गया। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई।

बजरंग दल से निकाला, महानगर संयोजक बोले- हमसे कोई लेना-देना नहीं इधर, बजरंग दल के महानगर संयोजक केवला नंद गौड़ ने 27 दिसंबर को घटना की जानकारी होने पर आरोपी ऋषभ ठाकुर को संगठन से निकाल दिया। उनका कहना है- जो व्यक्ति संगठन के हिसाब से नहीं चल सकता, उसको हम संगठन में नहीं रख सकते। आने वाले समय में अगर वो कुछ भी करता है, तो उसका बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं है।

सीओ बोले– ऋषभ ठाकुर जल्द पकड़ा जाएगा सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया-

QuoteImage

आरोपी ऋषभ ठाकुर, उसके दोस्त दीपक पाठक के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज लिया गया। उसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वह जल्द पकड़ा जायेगा।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button