उत्तर प्रदेश

मथुरा में विरोध के बाद सनी लियोनी का शो कैंसिल:न्यू ईयर पर होना था, 2 लाख का टिकट था; संत बोले- अश्लीलता परोसेंगी

मथुरा में साधु-संतों के विरोध के बाद न्यू ईयर पर होने वाला एक्ट्रेस सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। इसे लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। संतों का कहना था कि ब्रज भूमि में इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के खिलाफ हैं। फूहड़ता और अश्लीलता परोसने वाले कार्यक्रम स्वीकार नहीं किए जा सकते। इससे श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंच सकती है।

दरअसल, मथुरा के एक होटल में 1 जनवरी को एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सनी लियोनी को परफॉर्म करना था। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई थी। होटल के मालिक मितुल पाठक ने बताया- सनी लियोनी को DJ पर परफॉर्मेंस करती हैं। देश भर में वो ऐसे कई इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। हम सभी नॉर्म्स को पूरा कर रहे थे। लेकिन, जब संतों की रजामंदी नहीं है तो इसे कैंसिल कर दिया गया।

कार्यक्रम 1 जनवरी को मथुरा के होटल में होना था।

पहले इवेंट के बारे में जान लीजिए…

  • नए साल पर रात 9 बजे द ट्रंक होटल में एक्ट्रेस सनी लियोनी की DJ परफॉर्मेंस थी। इस देखने के लिए 300 लोगों के आने की व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि एंट्री टिकट के इंतजाम किए गए थे।
  • टिकट की कीमत 20 हजार से 2 लाख तक तय की गई थी। 4 कैटेगरी के टिकटों में हट की कीमत 2 लाख, कबाना की एक लाख, हाई टेरेस सिटिंग की 60 लाख और कपल स्टैंडिंग की कीमत 20 हजार रुपए तय की गई थी।
  • हालांकि, टिकट को लेकर आयोजकों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी।
इस तरह सिटिंग प्लान था। चार कैटेगरी तय की गई थी। इसकी कीमत 20 हजार से 2 लाख तक फिक्स की गई थी।

अब जानिए इवेंट के विरोध क्यों और कौन कर रहा था…

  • कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही संत और धर्माचार्य नाराज हो गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने भी इसका कड़ा विरोध किया। सोमवार को साधु-संतों ने प्रदर्शन किया और आयोजकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। डीएम को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करने की मांग।
  • दिनेश फलाहारी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम मथुरा नगरी की मर्यादा, संस्कृति, गरिमा और आध्यात्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं। युवाओं को भक्ति के मार्ग से दूर ले जाते हैं। सनातन धर्म में नए साल की शुरुआत धार्मिक कार्यों और अनुष्ठान से होनी चाहिए। इसलिए लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में आते हैं। ऐसे में ऐसे कार्यक्रम यहां की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाते हैं।

साधु संतों ने कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी।

  • सेलिना जेटली के घर की हालत बिगाड़ दी थी: जब सनी लियोनी और उनके पति डेनियल भारत शिफ्ट हुए थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस सेलिना जेटली का घर किराए पर लिया था। कुछ समय बाद सेलिना ने कपल पर घर का हुलिया खराब करने का आरोप लगाया था। जब सेलिना ने उन्हें घर खाली करने के लिए कहा तो डेनियल और सनी ने आदमी भिजवाकर सेलिना को धमकी दिलवाई थी। हालांकि, डेनियल वेबर की मानें तो सेलिना ने सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाया था।
  • सनी पर 29 लाख की धोखाधड़ी का आरोप: पेरू मबरूर के ईवेंट कॉर्डिनेटर आर श्रेयस ने सनी के खिलाफ 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। श्रेयस का आरोप था कि उन्होंने सनी को दो ईवेंट की फीस दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने ईवेंट में आने से इनकार कर दिया। जब एक्ट्रेस को केरल क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते ईवेंट लगातार पोस्टपोन हो रहा था।
  • एड पर बवाल: सनी लियोनी पिछले कई सालों से कंडोम की ब्रांड एंबेसडर रही हैं। नवरात्रि के मौके पर इसी एड के कई बिलबोर्ड गुजरात में लगे थे, जिस पर जमकर बवाल हुआ था। कई लोगों ने नवरात्रि पर कंडोम प्रमोट करने पर सनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
  • बिग बॉस में बोल्ड डांस से दिया कंट्रोवर्सी को न्योता: सनी लियोनी को सबसे पहले रियलिटी शो बिग बॉस से फेम मिला था। वाइल्ड कार्ड बनकर आईं सनी ने शो में ये मेरा दीवानापन है गाने में पोल डांस किया था, जिसका वीडियो रातों-रात खूब वायरल हुआ था। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद सनी और शो के मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button