राजस्थान

किसानों ने एथेनॉल फैक्ट्री को आग के हवाले किया साथ ही 10 से अधिक वाहनों में भी लगाई आग 

 पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं 

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि | राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक रूप ले लिया है किसानों ने हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया. साथ ही करीब 10 से अधिक वाहनों में भी किसानों ने आग लगा दी है तीन जेसीबी मशीन और दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है. वहीं, पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं पुलिस और किसान आमने सामने बताया कि विधायक अभिमन्यु पूनिया को हल्की चोट भी आई है दरअसल, हनुमानगड़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे किसानों ने बुधवार को टिब्बी में महापंचायत भी की है महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहे और करीब 700 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन थानों के प्रभारी सहित चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए. दरअसल, हनुमानगड़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों ने बुधवार को टिब्बी में महापंचायत भी की है. महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहे और करीब 700 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन थानों के प्रभारी सहित चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए.मौके पर राठीखेड़ा में बाहर के कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगवाई गई है. फिलहाल किसानों के साथ समझाइश की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री निर्माण से क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा. वहीं जिला प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि एथेनॉल निर्माण में पूरी तरह से ऑनलाइन मॉनिटरिंग रहेगी और किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलेगा. वहीं क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button