राजस्थान के रास्ते आई चीता कार से टक्कर हुईं मौत
कूनो नेशनल पार्क से भटक कर घाटीगांव के जंगल में पहुंच गए थीं चिता

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि बारां। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भटककर राजस्थान के रास्ते आ रही मादा शावक चीता की कार की टक्कर से मौत हो गई। चीता का एक्सीडेंट करके भागा कार चालक बारां जिले की अंता में वन विभाग की रेंज टीम ने पकड़ा है। उसे कूनो नेशनल पार्क की टीम के सुपुर्द किया गया है। बारां जिले के समीपवर्ती मध्यप्रदेश में घाटीगांव स्थित सिमरिया मोड़ पर यह हादसा हुआ। इधर, हादसे का शिकार हुए चीता के साथ एक और चीता था, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर 11 दिन से बारां जिले के रामगढ़ क्रेटर वनक्षेत्र में आया नर चीता सुरक्षित है। उसने अपनी नई टेरिटरी में चौथा शिकार कर लिया है।दो चीते राजस्थान के रास्ते घाटीगांव के जंगल में पहुंचे

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर दो चीते राजस्थान के रास्ते घाटीगांव के जंगल में पहुंच गए थे। यहां रविवार तड़के करीब 5-6 बजे घाटीगांव के जंगल से निकलकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने एक चीता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चीता ने हाईवे किनारे दम तोड़ दिया। चीता को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।डेढ़ घंटे में ही कार के साथ ड्राइवर को पकड़ा
राजस्थान में बारां वन विभाग के डीसीएफ विवेकानंद माणिकराव बड़े ने बताया कि एमपी आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर चीता को टक्कर मारकर कार चालक के भागने की सूचना मिली थी। इस पर शाहाबाद, केलवाड़ा, किशनगंज और अंता रेंज टीमों ने NH-27 टोल नाकों सहित विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करवाई गई। बारां वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे में ही कार के साथ ड्राइवर को पकड़ लिया। उसे अंता स्थित रेंज कार्यालय में लाया गया। यहां से उसे कूनो नेशनल पार्क की टीम के सुपुर्द किया है।



