नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर जाल में फंसाया फिर मांगे पांच लाख रुपये
समाज जनों सहित अन्य लोगों ने थाने का घेराव कर नगर बंद कराया

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि शामगढ़। नगर में एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर रेहान अब्बासी ने पहले तो उसे जाल में फंसाया। फिर उसे धमकाकर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में बालिका से पांच लाख रुपये भी मांगे। डरी सहमी बालिका ने दो लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद भी रेहान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बालिका का वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर शुक्रवार को शामगढ़ में जमकर बवाल हुआ। पोरवाल समाजजनों सहित अन्य लोगों ने थाने का घेराव किया और नगर भी बंद कराया।लोगों ने आरोपितों के मकान तोड़ने सहित जुलूस निकालने की मांग को लेकर रात तक धरना दे रखा था। इधर पुलिस ने शाम को रेहान सहित दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पोरवाल समाज की नाबालिग बालिका का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपितों रिहान पुत्र शाकिर अब्बासी, बाबू पुत्र निजाम शाह दोनों निवासी राव कालोनी शामगढ़ पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर पूरी तरह से बंद रहा।


