
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि उदयपुर। आरोपी ने फेसबुक लाइव के दौरान नशे में आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरी पोस्ट की थी. अब पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है.डूंगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजकुमार रोत को फेसबुक लाइव पोस्ट पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और 65 वर्षीय चंद्रवीर सिंह परिहार को उदयपुर और बांसवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया.लाइव पोस्ट पर गाली गलौज की
7 अक्टूबर को सांसद राजकुमार रोत उदयपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. यह प्रेस वार्ता के दौरान फेसबुक पर लाइव हो रही थी. उसी दौरान, धूलजी का गाड़ा, थाना लोहारिया निवासी चंद्रवीर सिंह परिहार ने लाइव पोस्ट पर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने और एक करोड़ रुपए इनाम देने जैसी धमकी भरी टिप्पणी कर दी.

सांसद रोत को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर दी थी धमकीआरोपी ने फेसबुक लाइव के दौरान नशे में आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरी पोस्ट की थी. अब पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है सांसद रोत को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर दी थी धमकी
डूंगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजकुमार रोत को फेसबुक लाइव पोस्ट पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और 65 वर्षीय चंद्रवीर सिंह परिहार को उदयपुर और बांसवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया.
लाइव पोस्ट पर गाली गलौज की
7 अक्टूबर को सांसद राजकुमार रोत उदयपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. यह प्रेस वार्ता के दौरान फेसबुक पर लाइव हो रही थी. उसी दौरान, धूलजी का गाड़ा, थाना लोहारिया निवासी चंद्रवीर सिंह परिहार ने लाइव पोस्ट पर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने और एक करोड़ रुपए इनाम देने जैसी धमकी भरी टिप्पणी कर दी |
घटना की सूचना मिलते ही आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर उदयपुर और बांसवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के पर्यवेक्षण में साइबर थाना उदयपुर में मामला दर्ज कर डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जांच शुरू हुई. कड़ी तकनीकी निगरानी और साइबर सेल की मदद से आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया |
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह हरकत शराब के नशे में की थी और बाद में गलती का अहसास होने पर पोस्ट को डिलीट कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या राजनीतिक उद्देश्य तो नहीं था.


