मनोरंजन

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू:जाह्नवी-शनाया समेत पूरा कपूर परिवार सेलिब्रेशन में पहुंचा; रोहन ठक्कर के साथ हो रही शादी

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरे कपूर परिवार ने हिस्सा लिया।

शनाया कपूर ने इस पारिवारिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी।

संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।
संजय कपूर के परिवार के साथ अंशुला कपूर।
प्रीवेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जाह्नवी कपूर समेत उनके सभी भाई बहन शामिल हुए।
प्रीवेडिंग फंक्शन में अर्जुन-जाह्नवी कपूर समेत उनके सभी भाई बहन शामिल हुए।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपूर परिवार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में शनाया के साथ उनके पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी पारंपरिक आउटफिट्स में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शनाया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘वी लव यू अंशुला और रोहन।’

माता की चौकी से हुई शुरुआत अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत सांस्कृतिक तरीके से हुई। दोनों ने माता की चौकी का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह कपल प्रार्थना करता नजर आ रहा है। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने संगीत और डांस के साथ इस कार्यक्रम का जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button