उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी:लखनऊ समेत 7 जिलों में बारिश, 70 जिलों में बरसात का अलर्ट

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मऊ में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। सुबह लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुककर बारिश हुई। बिजली कड़की। बादल भी गरजे। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग (IMD) ने आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी 70 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट है।

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा।

इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 15 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांदा (42.2°C) सबसे गर्म शहर रहा। आजमगढ़ (22.1°C) में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button