देश

ममता बनर्जी ने TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी; लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। यह बैठक दोपहर 3 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर होनी थी, लेकिन 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई।

TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को राज्यभर में प्रदर्शन होना है। सभी विधायक इसकी तैयारी में व्यस्त थे। जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्होंने पहले ही इसकी जानकार दे दी थी।

कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर सांकेतिक धरना करेगी। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ रहेगा।

अभिषेक-कल्याण पर हमले की 2 तस्वीरें…

शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से मारपीट हुई।
शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से मारपीट हुई।
रविवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में उनपर हमला हुआ।
रविवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में उनपर हमला हुआ।

TMC से जुड़ी पिछली 4 घटनाएं

31 मई- सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 BJP के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाए, मुझे गालियां दी और पत्थर से हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button