कारोबार

चांदी ₹5,100 बढ़कर ₹2.71 लाख किलो हुई:इस साल ₹41 हजार महंगी हो चुकी; सोना ₹740 बढ़ा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.59 लाख

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 740 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 5,100 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,58,857
22 ₹1,45,513
18 ₹1,19,143
14 ₹92,931

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,59,530
मुंबई ₹1,59,380
कोलकाता ₹1,59,380
जयपुर ₹1,59,530
भोपाल ₹1,59,430
पटना ₹1,59,430
लखनऊ ₹1,59,530
रायपुर ₹1,59,380
अहमदाबाद ₹1,59,430

सोर्स: goodreturns 25 मई 2026

सोना इस साल 26 हजार और चांदी 41 हजार महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 26 हजार रुपए और चांदी 41 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.59 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.71 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीख सोना चांदी
31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420
31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350
28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135
30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331
25 मई 2026 ₹1,58,857 ₹2,71,100

नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button