देश

रनवे से टकराई एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट:लैंडिंग के दौरान हादसा, पिछले हिस्से में स्क्रैच आया; यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट के पीछे का हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है।

फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उसके पिछले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले रनवे पर एक बोइंग 747 विमान उड़ा था। उसके इंजनों से तेज वेक टर्बुलेंस पैदा हुई। इसके कारण एअर इंडिया फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया। पायलट ने लैंडिंग टाल दी और फ्लाइट वापस हवा में ले ली। इसी दौरान उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पायलट को लैंडिंग में दिक्कत का अंदाजा था

सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया फ्लाइट के पायलट को अंदाजा हो गया था कि लैंडिंग में दिक्कत आ सकती है, इसलिए उसने नियमों के मुताबिक ‘गो-अराउंड’ करने का फैसला लिया। गो-अराउंड के दौरान पायलट लैंडिंग अप्रोच के दौरान फ्लाइट को वापस हवा में ले जाता है और स्थिति सामान्य होने पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश करता है।

एअर इंडिया विमान को घटना के बाद जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी घटना की जानकारी दी गई है।

हालांकि, एयरलाइन की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है।

एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

9 अप्रैल : एअर इंडिया मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हुआ

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट 9 अप्रैल की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button