लाइफ स्टाइल

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ता मसल्स पेन:इन 10 संकेतों को इग्नोर न करें, लाइफस्टाइल में करें ये 9 जरूरी बदलाव

गर्मियों की तपिश के कारण डिहाइड्रेशन के साथ बॉडी मसल्स भी प्रभावित होती हैं। इसके कारण बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का इशारा हो सकता है।

दरअसल गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। इसके कारण मसल्स में खिंचाव, दर्द और क्रैम्प्स की समस्या बढ़ जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो परेशानी और गंभीर हो सकती है।

एक्सपर्ट: डॉ. अली शेर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली

सवाल- गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने पर मसल्स पर क्या असर पड़ता है?

जवाब- टेम्परेचर बढ़ने से शरीर पर ये असर होते हैं-

  • मसल्स जल्दी थक जाती हैं।
  • मसल्स की ताकत और कार्यक्षमता घट सकती है।
  • डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में जकड़न महसूस हो सकती है।
  • हीट स्ट्रेस मसल्स रिकवरी को भी धीमा कर सकता है।

सवाल- गर्मियों में मसल्स पेन और क्रैम्प्स के केस क्यों बढ़ते हैं?

जवाब- गर्मियों में इसलिए मसल्स पेन और क्रैम्प्स बढ़ते हैं-

  • ज्यादा पसीने से इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हो जाता है।
  • सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मसल्स सही से काम नहीं कर पाते हैं।
  • डिहाइड्रेशन मसल्स को सख्त और सेंसिटिव बना देता है।
  • ज्यादा गर्मी से ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है।
  • ऐसे में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और पानी कम पीने से क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं।

सवाल- गर्मियों में मसल्स से जुड़ी कौन-सी समस्याएं ज्यादा होती हैं?

जवाब- गर्मी में हीट क्रैम्प्स, मसल्स में खिंचाव, कमजोरी और लो एनर्जी के साथ बॉडी पेन जैसी समस्याएं कॉमन हैं।

सवाल- किन वजहों से मसल्स पेन बढ़ सकता है?

जवाब- इन कारणों से बढ़ता है मसल्स पेन-

  • ज्यादा या अचानक हैवी एक्सरसाइज करने से मसल्स पर स्ट्रेस बढ़ता है।
  • डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है, इससे ऐंठन हो सकती है।
  • इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस के कारण मसल्स की रिकवरी नहीं हो पाती तो दर्द बढ़ता है।
  • लंबे समय तक एक ही पोजिशन में रहने से ब्लड फ्लो रुक सकता है। इससे जकड़न हो सकती है।

सवाल- डिहाइड्रेशन मसल्स पेन को कैसे ट्रिगर करता है?

जवाब- बॉडी मसल्स की हर सेल के कामकाज के लिए जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर ये असर होते हैं-

  • शरीर में पानी की कमी होने पर बॉडी मसल्स की सेल्स ठीक से काम नहीं कर पाती हैं।
  • पानी कम होने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ता है, जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है।
  • मसल्स टाइट होने से खिंचाव (क्रैम्प्स) और दर्द हो सकता है।
  • पानी की कमी से ब्लड गाढ़ा हो जाता है। इससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है।
  • इसके कारण ऑक्सीजन और पोषक तत्व मसल्स तक नहीं पहुंच पाते हैं।
  • यूरिन के जरिए सभी वेस्ट बाहर नहीं निकल पाते हैं, इनके जमा होने से दर्द और थकान बढ़ती है।
  • मसल्स की रिकवरी स्लो हो जाती है। ऐसे में क्रैम्प्स या ब्रेकडाउन होने पर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है।

सवाल- किन लोगों को गर्मियों में मसल्स पेन का रिस्क ज्यादा होता है?

जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button