देश

ओडिशा के खुर्दा जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर एक जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाईं की हत्या कर दी

ओडिशा के खुर्दा जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर एक जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाईं की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सौम्य रंजन अपने साथी के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे एडीजी से मिलने जा रहे थे।

आरोप है कि सौम्य रंजन और ओम प्रकाश ने बुधवार को रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। उनकी बाइक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर भी मारी, जिससे महिलाएं दूर तक घसीटती चली गईं। सौम्य रंजन पिछले 12 सालों से कटक जीआरपी में कांस्टेबल था।

सौम्य रंजन की मां ने कहा कि उनका बेटा अपने साथी ओम प्रकाश के साथ एडीजी से मिलने जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

घटना की 4 तस्वीरें…

सौम्य को युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भीड़ बांधकर गाड़ी में ले गई।

भीड़ ने सौम्य को घेरकर गिरा दिया, इस दौरान वह गिड़गिड़ाता रहा।

आरोपी को डंडे से लटकाकर पीटा गया। उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

भीड़ ने सौम्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

परिवार का आरोप- पुलिस ने कुछ नहीं किया

घटना की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों को रोक लिया और सौम्य रंजन पर हमला कर दिया।

पुलिस पर मृतक की मदद ना करने के आरोप पर डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक पक्ष पर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

सौम्य की हत्या के बाद मृतक के परिजन रोते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button