भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे;भोपाल में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी:सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी; बालाघाट में पेड़ गिरा, बाइक दबी

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद भोपाल में बारिश हुई। रायसेन के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग रखी है। बरेली और बाड़ी में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई है।

सीहोर के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में आंधी के साथ पानी गिरा। बोरदी में विनायक वेयरहाउस पर 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई।

बालाघाट में दोपहर 1.30 बजे के बाद गरज-चमक के बाद तेज बारिश हुई। नगर पालिका परिसर में लगा एक पेड़ तेज हवा से गिर गया, जिसके नीचे एक बाइक दब गई। सीहोर में श्यामपुर रोड पर जाखाखेड़ी में पेड़ सड़क पर गिरा। ब्यावरा में आंधी से दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए। पिपरिया में शाम करीब 4 बजे धूल भरी आंधी चली। हल्की बूंदाबादी भी हुई।

रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। खुले में रखा गेहूं भीग गया।

सीहोर में खरीदी केंद्रों पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई।

बालाघाट में आंधी से पेड़ गिर गया। इसके नीचे बाइक दब गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button