खेल

जसप्रीत बुमराह को पहली बॉल पर विकेट:साई सुदर्शन आउट; मुंबई के तिलक वर्मा का पहला IPL शतक, गुजरात को 200 रन का टारगेट

मुंबई इंडियंस ने IPL के 19वें सीजन के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 200 रन का टारगेट दिया। जवाब में गुजरात ने पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को कैच आउट कराया। एक ओवर के बाद GT का स्कोर 1/1 है। शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 101 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। GT से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।

तिलक वर्मा ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर अपना पहला शतक पूरा किया। - Dainik Bhaskar

दोनों टीमों की प्लेइंग

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स– राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार।

मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इम्पैक्ट प्लेयर्स: राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button