खेल

IPL में हैदराबाद ने चेन्नई को 195 का टारगेट दिया:अभिषेक और क्लासन ने अर्धशतक लगाए, ओवर्टन-कम्बोज को 3-3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में शनिवार के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 195 रन का टारगेट दिया है। राजीव गांधी स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।

SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली।

CSK से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी को 2 विकेट मिले।

20वें ओवर में दो विकेट गिरे, हैदराबाद 194 तक पहुंचा

20वें ओवर में अंशुल कम्बोज ने महज 7 रन देकर 2 विकेट झटक लिया। उन्होंने चौथी बॉल पर शिवांग कुमार और आखिरी बॉल पर लियम लिविंगस्टन को पवेलियन भेजा। इस तरह हैदराबाद 20 ओवर में 194 रन ही बना सकी।

सलिल अरोरा 13 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की पहली बॉल पर हैदराबाद ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर सलिल अरोरा (13 रन) को गुरजपनीत सिंह ने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया।क्लासन 59 रन बनाकर आउट, कम्बोज ने बोल्ड किया

18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हैदराबाद ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर हेनरिक क्लासन 39 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कम्बोज ने बोल्ड कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button