उत्तर प्रदेश

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही, काशी में घाटों पर सन्नाटा:गोरखपुर में दरियाई घोड़े पानी से निकल नहीं रहे, छात्र बोले-प्रिंसिपल मैम छुट्‌टी कर दीजिए

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार दोपहर सड़कों पर सन्नाटा दिखा। स्कूलों में छुट्‌टी हुई तो पेरेंट्स बच्चों को छाता लगाकर या पूरा शरीर कपड़े से ढंक कर ले गए।

धूप से बेहाल लोग पेड़ों की छांव में बैठे रहे। ठंडे पेय जैसे- गन्ने-बेल के जूस, लस्सी, शिकंजी, सत्तू के ठेलों पर भीड़ देखने को मिल रही है।

वाराणसी में घाटों पर सन्नाटा दिखा। सभी नावें खड़ी हैं। नाविकों ने कहा- इन दिनों सुबह 10 बजे से ही असहनीय धूप हो जा रही है। पर्यटक आ नहीं रहे हैं। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नावें नहीं चल पा रहीं। वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के रास्ते पर सन्नाटा दिखा। दो-चार श्रद्धालु दिखे तो वे ठंडे पानी की तलाश में भटक रहे थे। यहां जगह-जगह ठंडे पानी के लिए RO लगाए गए हैं।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-QuoteImage

अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। पछुआ (पश्चिमी) हवा अब कमजोर पड़ रही है। इससे अगले 4-5 दिनों में पारा 3 से 6°C तक उछलेगा। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। गर्मी का असर और तेज होगा। लू चलने की भी संभावना है।

QuoteImage

गोरखपुर में धूप से बेहाल लोग पेड़ों की छांव में बैठे दिखे।

गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े तालाब से निकल ही नहीं रहे। गर्मी में ठंडे पानी का आनंद लेते रहे।

कानपुर चिड़ियाघर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। इससे गैंडों पर मिट्‌टी की परत चिपक जाती है और उन्हें गर्मी से राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button