उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे;सहारनपुर में मां काली की पूजा करेंगे:वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखेंगे; CM योगी और धामी साथ रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वाइल्ड लाइफ सेक्शन का जायजा लेंगे, फिर शक्तिपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी साथ रहेंगे।

इसके बाद 12:30 बजे देहरादून से इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। 12 हजार करोड़ की लागत से करीब 4 साल में एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुआ है।

लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला सहारनपुर दौरा है। इससे पहले, 6 अप्रैल 2024 को सहारनपुर आए थे। सीएम योगी ने सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों को परखा था। पीएम की सुरक्षा में 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है।

पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एलिवेटेड रोड से सफर कर देहरादून पहुंचेंगे। (इनसेट में पीएम की फाइल फोटो)

गणेशपुर में उतरेगा पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर पीएम का हेलीकॉप्टर सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह मनोहरपुर जाएंगे। जहां पंडाल बनाया गया है। यहां पर स्क्रीन पर कॉरिडोर से जुड़े वीडियो देखेंगे। वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद वह कार से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एलिवेटेड कॉरिडोर) पर पहुंचेंगे। यहां पर रुककर निरीक्षण करेंगे। फिर यहां से उत्तराखंड सीमा स्थित सिद्धपीठ जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून में जनसभा करेंगे। यहां पर वह कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

सिक्योरिटी में 3 हजार जवान तैनात

पीएम के आने से पहले मां डाट काली मंदिर को वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है।

गणेशपुर हेलीपैड से मंदिर तक पूरे मार्ग को सजाया गया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और आरएएफ की टीमें भी सुरक्षा में लगी रहेंगी। सोमवार को एसपीजी और खुफिया एजेंसियों ने हेलीपैड, जनसभा स्थल और पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरता है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 213 किलोमीटर लंबा है। छह लेन वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग छह घंटे से घटकर ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं हैं। साथ ही एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए इसमें 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। जिसे एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में गिना जा रहा है। इसके अलावा 8 एनिमल पास, 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button