5 दिनों में 4-6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा:रांची का तापमान पहुंचा 34.8°C, 20 अप्रैल के बाद 40 °C करेगा पार, सताएगी गर्म हवा

बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने के साथ ही झारखंड में एक सप्ताह से मिल रही गर्मी से राहत रविवार को समाप्त हो गई। दिनभर तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

जबकि न्यूनतम तापमान भी 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे लोगों को दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
अगले पांच दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।
राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान वर्षा की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का प्रभाव और तेज हो सकता है। 17 अप्रैल से कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने के संकेत हैं, लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।

37 से 39 डिग्री तक तापमान पहुंचने के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देवघर, धनबाद और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में पारा 38 डिग्री तक जा सकता है। डालटनगंज में रविवार को सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जबकि खूंटी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। कोडरमा, चतरा और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दक्षिणी और केंद्रीय हिस्सों जैसे बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी पारा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
20 अप्रैल के बाद लू जैसे हालात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले तीन महीनों में बहुत कम बारिश होने के कारण मिट्टी में नमी की कमी है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 20 अप्रैल के बाद राज्य में अधिकतम तापमान 40

लू जैसे हालात बनने की आशंका है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिन के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।