देश
देशभर में गर्मी बढ़ रही है;राजस्थान-MP-UP समेत 16 राज्यों में आज से बढ़ेगी गर्मी:मनाली में बर्फबारी, पारा माइनस 7 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर उठा

देशभर में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, यूपी-एमपी, दिल्ली, गुजरात समेत देश के 16 राज्यों में इस हफ्ते पारा 40°C तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, ओडिशा में 2 दिन बाद लू चलने की आशंका है।
हालांकि, रविवार को केरल, कर्नाटक, सिक्किम, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश का अलर्ट है।
शनिवार शाम को अटल टनल और मनाली के आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार रात मनाली में तापमान माइनस 7°C तक गिर गया।
इधर, जम्मू के अखनूर एक बवंडर देखा गया। यह दुर्लभ घटना एक खुले मैदान में लगभग 10 मिनट तक चली। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
- 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा।
- 14 अप्रैलः उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत यानी दिल्ली और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी, तापमान 38° से 42°C तक जा सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तूफान की संभावना है।



