उत्तर प्रदेश

यूपी में कई पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगी हैं;धक्का-मुक्की:बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पहुंच रहे लोग; सरकार बोली- अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लेंगे

यूपी में कई पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगी हैं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी लोग बड़े-बड़े डिब्बे और ड्रम लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। भीड़ की वजह से घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है।

लखनऊ के कठौता चौराहे पर पेट्रोल-डीजल के लिए 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। गोंडा के धानेपुर में एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। लाइन में आगे पहुंचने के चक्कर में कुछ लोग आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को खींचकर लाइन से बाहर निकालते दिखे।

योगी सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने बताया- कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है। सभी जिलों में मांग के अनुसार, पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक 3 से 4 गुना तक भीड़ बढ़ गई। उन्हें समझ में भी नहीं आ रहा कि तेल पर्याप्त होने के बावजूद ऐसा क्यों हो रहा।

गोंडा के धानेपुर में डीजल लेने के लिए लंबी लाइन लगी, जमकर धक्का-मुक्की हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button