उत्तर प्रदेश

यूपी में रविवार को मौसम अचानक बदल गया;कल 17 जिलों में ओले गिर सकते हैं:आज गाजियाबाद-मेरठ समेत 15 शहरों में बारिश; 2 की मौत

यूपी में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या समेत 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ में बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली। आसमान में काले बादल छा गए।

हरदोई में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। उसके 2 बच्चे झुलस गए। सीतापुर में भी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हाथरस में बारिश की वजह से कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर गई। यहां रखा 10 हजार बोरी आलू मलबे में दब गया।

मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा।

सोमवार को वाराणसी-प्रतापगढ़ समेत 43 जिलों में बादलों की आवाजाही और बिजली गिरने की संभावना है। यहां 40-50kmph की स्पीड से आंधी भी चल सकती है। जबकि आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 17 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

फिलहाल बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया। उरई में पारा 36.8°C और प्रयागराज में 36.4°C पहुंच गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने मौसम में हुए अचानक बदलाव की वजह बताई। उन्होंने कहा –

QuoteImage

आज से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। 2 दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 40-50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले भी गिरेंगे। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इससे भी बारिश-आंधी के आसार हैं।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button