पन्ना में बुजुर्ग ट्रक के सामने गिरा:गड्ढे से स्कूटी अनियंत्रित हुई, चालक की सूझबूझ से बची जान

पन्ना-कटनी मार्ग पर स्थित शाहनगर बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक स्कूटी सवार बुजुर्ग अनियंत्रित होकर चलते ट्रक के सामने जा गिरे। ट्रक चालक की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच गई।
यह घटना 12 मार्च की शाम को हुई थी, जिसका वीडियो 13 मार्च को वायरल हुआ। शाहनगर-देवरी रोड स्थित बस स्टैंड पर उस समय यातायात का भारी दबाव था। सामने से आ रहे एक ट्रक के पास से गुजरते समय स्कूटी सवार बुजुर्ग का संतुलन सड़क के गड्ढे की वजह से बिगड़ गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपनी स्कूटी से सामान्य गति में जा रहे थे। जैसे ही स्कूटी एक गहरे गड्ढे में आई, वह अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक की ओर गिर पड़ी। बुजुर्ग ट्रक के पिछले पहिए से महज 2 फीट की दूरी पर गिरे। यदि ट्रक की रफ्तार थोड़ी भी अधिक होती या गिरने का समय एक सेकंड भी आगे-पीछे होता, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन के खिलाफ गहरा गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शाहनगर बस स्टैंड पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदारों ने पैच वर्क तक नहीं कराया है। आए दिन यहां दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सड़क नहीं, ‘मौत का जाल’ है
स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क नहीं, ‘मौत का जाल’ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन तब जागेगा जब कोई अपनी जान गंवा देगा? स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस सड़क का अविलंब


