मध्य प्रदेश

एमपी में ‘हीट’ अटैक…नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी चली लू:पारा 40° के पार, भोपाल जलाभावग्रस्त जिला घोषित; 2 दिन बाद बारिश-आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज गर्मी रही। नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चली। यहां पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। शुक्रवार को पचमढ़ी को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा ही रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भोपाल में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार-खजुराहो में 38.9 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खरगोन में 38.4 डिग्री, सागर, टीकमगढ़-सिवनी में पारा 38 डिग्री पहुंच गया।

मार्च में ही भोपाल जलाभावग्रस्त घोषित, ट्यूबवेल खनन पर रोक

मार्च महीने में ही भोपाल जिला जल आभावग्रस्त घोषित हो गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। इसके साथ ही प्राइवेट ट्यूबवेल खनन पर भी रोक लगा दी गई है। सरकारी ट्यूबवेल खनन हो सकेंग और पीएचई अपनी नल-जल योजनाओं को सुचारू चला सकेगा। कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि यदि किसी ने बिना अनुमति ट्यूबवेल खनन किया तो 2 साल तक की सजा हो सकेगी। वहीं, बोरवेल मशीनें भी जिले से नहीं गुजर पाएंगी।

तेज गर्मी की वजह से यह आदेश लागू किया गया है। इस साल करीब 25 दिन पहले ही रोक लगा दी गई है। पिछले साल 7 अप्रैल को आदेश लागू किया गया था।

15 और 16 मार्च को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 14 मार्च को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से दो दिन तक अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को प्रदेश में असर दिखाई देगा। इस दिन ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 16 मार्च को पूर्वी हिस्से के 14 जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

भोपाल में गर्मी से बचने के लिए वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं।

इससे पहले पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहेगा। बुधवार को तीन जिलों में लू चलने के साथ पारे में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। धार, नर्मदापुरम और रतलाम में पारा आम दिनों की तुलना में ज्यादा रहा। यहां पर गर्म हवाएं भी चलीं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी पारा बढ़ा हुआ रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। रतलाम में 39.5 डिग्री, खजुराहो में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह-टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, मंडला, श्योपुर-खरगोन में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.2 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च में ही भोपाल जलाभावग्रस्त घोषित, ट्यूबवेल खनन पर रोक मार्च महीने में ही भोपाल जिला जल आभावग्रस्त घोषित हो गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए। इसके साथ ही प्राइवेट ट्यूबवेल खनन पर भी रोक लगा दी गई है। सरकारी ट्यूबवेल खनन हो सकेंग और पीएचई अपनी नल-जल योजनाओं को सुचारू चला सकेगा। कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि यदि किसी ने बिना अनुमति ट्यूबवेल खनन किया तो 2 साल तक की सजा हो सकेगी। वहीं, बोरवेल मशीनें भी जिले से नहीं गुजर पाएंगी। तेज गर्मी की वजह से यह आदेश लागू किया गया है। इस साल करीब 25 महीने पहले ही रोक लगाई गई है। पिछले साल 7 अप्रैल को आदेश लागू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button